Breaking

Saturday 4 July 2020

अमेरिका में स्कूली छात्रों का बाइबल पढ़ाने का बिल पास

अमेरिका: केंटकी स्टेट में स्कूली छात्रों का बाइबल पढ़ाने का बिल पास

अमेरिका के एक स्टेट केंटकी ने एक नया कानून बनाया है, जिसके मुताबिक स्कूलों में बाइबल भी पढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से जिन स्कूलों को फंड दिया जाता है, वहीं छात्रों को स्कूली पाठ्यक्रम में बाइबल की शिक्षा भी दी जाएगी। इस फैसले के लिए स्टेट के गर्वनर मैट बेविन की काफी आलोचना भी हो रही है। आलोचकों अमेरिकी संविधान की उस धारा का हवाला दे रहे हैं, जिसमें चर्च और स्टेट के प्रशासन को एक-दूसरे से अलग रखा गया है।

केंटकी 

स्टेट के प्रतिनिधि डी जे जॉनसन ने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा, 'हमारे देश की नींव रखने वाले हमारे पूर्वजों ने जो संविधान लिखा, स्वतंत्रता का घोषणापत्र तैयार किया और नागरिक अधिकार तय किए, उन सबकी बुनियाद बाइबल में थी।' बेविन ने कहा, 'हो सकता है कि आप नास्तिक हों, लेकिन फिर भी आप मानेंगे कि बाइबल में कई ज्ञान की बातें बताई गई हैं।' स्थानीय न्यूज चैनल WDRB टीवी ने इसकी जानकारी दी। इस क्लास में जाना हालांकि छात्रों की इच्छा पर निर्भर करेगा। हर स्थानीय स्कूल बोर्ड को अपने यहां बाइबल की क्लास देने का विकल्प चुनने या न चुनने की आजादी होगी। 

  • केंटकी के गर्वनर मैट बेविन ने बाकी स्टेट्स द्वारा ऐसा न किए जाने पर भी ताज्जुब जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि बाकी स्टेट्स ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं। एक देश के तौर पर हम ऐसा क्यों नहीं कर रहे यह भी मैं नहीं जानता।' उधर जॉनसन ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि छात्रों को ऐसा कोर्स पढ़ाना कतई असंवैधानिक नहीं है। उन्होंने बताया कि स्टेट का शिक्षा विभाग स्कूलों को यह पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद करेगा

No comments:

Post a Comment